फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जुबैदा हत्याकांड में चाैकी इंचार्ज और सिपाही निलंबित

Fri, 11 Jul 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
गांव काजीवाला की महिला जुबैदा का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बिजनौर। गांव काजीवाला में जुबैदा हत्याकांड के मामले में आरोपी पड़ोसियों से विवाद ईद उल अजहा पर हुआ। मामला पुलिस तक भी पहुंचा और पुलिस ने लीपापोती कर दी। आरोप है कि कई दिनों से आरोपी हत्या करने की धमकी दे रहे थे, पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। एसपी अभिषेक झा ने कार्रवाई करने में लापरवाही मानते हुए पुलिस चौकी बेगावाला के इंचार्ज प्रवीण कुमार जादौन और सिपाही संदीप को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

बताया गया कि पड़ोसियों का जुबैदा से ईद पर भी झगड़ा हुआ। मामला बेगावाला पुलिस चौकी तक पहुंचा, पुलिस ने दोनों के बीच समझौता करा दिया। इसके बाद फिर से विवाद हुआ तो पीड़ित परिवार की ओर से तहसील दिवस में शिकायत की। बुधवार को बेगावाला चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया, जुबैदा तो पुलिस चौकी पहुंची मगर आरोपी पक्ष नहीं आया।
लोगों का कहना है कि बृहस्पतिवार को भी बेगावाला पुलिस चौकी से एक सिपाही मौके पर गया और मामले में लीपापोती कर ही लाैट गया।
मृतका के पति तवक्कल का आरोप है कि आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। वह पुलिस से शिकायत कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की। एसपी अभिषेक झा ने इस मामले में निलंबन की कार्रवाई करते हुए जांच सीओ सिटी को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें