फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू-माफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
भू-माफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के दिए आदेश
विज्ञापन

नजीबाबाद। भू-माफिया के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा कस रहा है। एसडीएम ने वाहिदनगर में तालाब की भूमि सहित अपनी भूमि से अधिक भूमि बेचने वाले तीन भू-माफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के पुलिस को आदेश किए हैं।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद द्वारा नजीबाबाद के वाहिदनगर क्षेत्र में तालाब के सुंदरीकरण का मिशन चलाया जा रहा है। इसमें एक ओर की भूमि की दीवार बनाने में उठी बाधाओं के बाद प्रशासन ने राजस्व रिकॉर्ड को खंगाला तो तीन भू-माफिया ऐसे चिह्नित हुए हैं जिन्होंने अपनी जमीन से काफी ज्यादा भूमि बेच डाली। बेची गई जमीन में तालाब की भूमि का भी कुछ अंश शामिल है, जिस पर क्रेता कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। एसडीएम बृजेश कुमार सिंह ने तहसीलदार राधेश्याम शर्मा के निर्देशन में खंगाले गए राजस्व रिकॉर्ड में भूमि स्वामी मो. यूनुस, मो. असलम और शराफत द्वारा अपनी जमीन से काफी ज्यादा जमीन के फर्जी बैनामे करने के मामले को गंभीरता से लिया। एसडीएम ने तीनों भूमि बेचने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के पुलिस को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें