फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामवती हत्याकांड में पति पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामवती हत्याकांड में पति पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
विज्ञापन

बिजनौ। सीजेएम दिलीप सचान ने रामवती हत्याकांड में मृतका के पति सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के आदेश थाना कोतवाली शहर पुलिस को दिया है।
विज्ञापन

थाना चांदपुर के गांव भसौड़ी निवासी मोनू ने सीजेएम न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा था कि उसकी शादी थाना नहटौर के ग्राम सलामताबाद निवासी जयपाल की पुत्री ऊषा के साथ दस साल पहले हुई थी। उसका ससुर जयपाल शराब पीने, जुआ-सट्टा खेलने का आदी है। ससुर जयपाल की पत्नी रामवती पर काफी संपत्ति थी। वह अपनी पत्नी पर पैसे देने का दबाव बनाता था और मारपीट करता था। 15 अक्तूबर 2019 की रात जयपाल ने शराब पीने के लिए रामवती के साथ मारपीट की तथा गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। रिश्तेदारों जीवन, प्रकाश सिंह, निपेंद्र, दिनेश, नरेंद्र, रवि, हरिओम, कैलाश, विनोद, छत्रपाल तथा पांच छह अज्ञात व्यक्तियों की मदद से आनन फानन में रात में ही रामवती का अंतिम संस्कार कर हत्या का साक्ष्य समाप्त कर दिया। अधिवक्ता लाखन सिंह के अनुसार इस प्रकरण में सीजेएम ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें