नजीबाबाद/मंडावली। एसडीएम के निर्देश पर कामगारपुर में छापा मारकर राजस्व विभाग ने अवैध खनन करते एक जेसीबी और छह ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी।
मंडावली थाना क्षेत्र के कामगारपुर में मोहनपुर निवासी एक व्यक्ति काफी समय से फोरलेन हाइवे पर मिट्टी भरान के नाम पर मिट्टी का अवैध खनन कर रहा था। एसडीएम बृजेश कुमार सिंह ने सूचना मिलते ही कामगारपुर में बृहस्पतिवार की रात टीम भेजी। नायब तहसीलदार राजीव यादव के नेतृत्व में देर रात टीम के पहुंचते ही जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर ट्रॉलियों से मिट्टी का अवैध खनन कराने वाला मोहनपुर निवासी खनन माफिया टीम को चकमा देकर भाग गया। मिट्टी के अवैध खनन से हजारों का चूना लगाने वाले वाहन चालक वाहनों को छोड़कर भाग गए। राजस्व विभाग ने छह ट्रैक्टर ट्रॉली और दो जेसीबी मशीन कब्जे में लेकर मंडावली थाने के सुपुर्द कर दीं।