फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्कूलों के एकीकरण के आदेश का विरोध

Thu, 26 Jun 2025 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में अपनी मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन देने कलक्ट्रेट पहुंचे अटेवा के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। ऑल टीचर्स एंम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) शाखा के जिलाध्यक्ष उमेश कुमार राजपूत एवं जिला कोषाध्यक्ष विनीत कुमार गहलौत के नेतृत्व में शिक्षक व पदाधिकारी बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने स्कूलों के एकीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया। अटेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिमी जोन प्रभारी चंद्रहास सिंह ने कहा परिषदीय स्कूलों के काम छात्र वालों स्कूलों को निकटवर्ती स्कूलों में समायोजन करना गलत है।
विज्ञापन

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत बच्चों को प्राथमिक शिक्षा सुलभ, निकटतम और बाल अनुकूल होनी चाहिए। प्राथमिक शिक्षा के लिए एक किलोमीटर व उच्च प्राथमिक शिक्षा के लिए तीन किलोमीटर की दूरी में स्कूल होना चाहिए। एकीकरण से यह अधिकार प्रभावित हो रहा है।
इस दौरान उप्र संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के जिला संरक्षक देशराज सिंह, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार रवि, राजकीय वाहन चालक संघ के जिलाध्यक्ष मानवीर सिंह, जिला मंत्री नरेंद्र कुमार, मनोज कुमार यादव, मो. जावेद, भूपेंद्र चौधरी, कुलवीर चौधरी, मुजफ्फर, पारूल, अंशु रानी, दीक्षित, रामनाथ सिंह, तरुण गुप्ता, अमित देशवाल, गुलशन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें