फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: विद्यालयोें के विलय का विरोध, विधायक को ज्ञापन सौंपा

Fri, 04 Jul 2025 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रदेश में हजारों विद्यालयों को समायोजन के नाम पर बंद करने करने का आरोप लगाते हुए बढ़ापुर से भाजपा विधायक सुशांत सिंह को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि अध्यापकों और ग्राम प्रधानों पर स्कूलों को विलय करने के लिए अभिभावकों से सहमति लेने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिए ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश में 150 से कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक विद्यालय एवं 100 से कम छात्र संख्या वाले उच्च प्राथमिक विद्यालयों को प्रधानाध्यापक विहीन करते हुए हजारों प्रधानाध्यापकों को सरप्लस घोषित कर दिया गया है। इसके पूर्व भी एक ही परिसर में स्थित लगभग 20 हजार विद्यालयों का संविलियन करके प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के पद समाप्त कर दिए गए।
वर्तमान में चल रही विलय की प्रक्रिया से जहां छात्रों से विद्यालयों की दूरी अधिक होगी, वहीं हजारों रसोइयों की सेवा समाप्त हो जाएगी। इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग अधिकारी संबंधित प्रधानाध्यापकों एवं ग्राम प्रधानों पर दबाव बनाकर विद्यालय बंद करने के समर्थन में अभिभावकों से प्रस्ताव मांग रहे हैं। इस प्रकार विद्यालय बंद करके नौनिहालों की शिक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष मुनीश कुमार, अर्जुन सिंह, राकेश कुमार, सिकंदर पाल सिंह, उदय सिंह बिष्ट, अंकित कुमार, अमन सिंह राणा, राजकुमार, अर्जुन सिंह, प्रशांत चौहान, ब्रह्म सिंह, भूपेंद्र सिंह व दारा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आठ जुलाई को बीएसए कार्यालय पर होगा धरना
छह जुलाई को विलय के विरोध में सोशल साइट एक्स पर हैशटैग के माध्यम से अभियान चलाया जाएगा। आठ जुलाई को बीएसए कार्यालय पर धरने स्कूलों के विलय के विरोध में धरना दिया जाएगा। डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें