फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजली बिलों पर 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार लगाने का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने बिजली बिलों पर लगाए जा रहे 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार का विरोध किया।
विज्ञापन

ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश विद्युत परिषद ने जून माह से बिजली बिलों पर 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार लगाने की घोषणा की है। इससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। बिजली के घरेलू एवं औद्योगिक बिलों में पहले से ही विभिन्न प्रकार के शुल्क लगाए जा रहे हैं। वाणिज्यिक उपभोक्ताओं से फिक्स चार्ज और मिनिमम चार्ज वसूले जा रहे हैं। ऐसे में बीच सत्र में अतिरिक्त अधिभार लगाना ठीक नहीं है।
व्यापारियों ने बिजली बिलों में प्रस्तावित 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार को तुरंत वापस लेने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज कुमार कुच्छल, जिला महामंत्री मुनीष त्यागी, जिला संगठन मंत्री पीयूष मित्तल, बीएस राजपूत आदि मौजूद रहे।र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें