फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर में भी दो पालियों में कॉलेज खोलने का विरोध

विज्ञापन
धामपुर के कन्या इंटर कॉलेज में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करती उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की ? - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
धामपुर में भी दो पालियों में कॉलेज खोलने का विरोध
विज्ञापन

धामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने बुुधवार को कन्या इंटर कॉलेज में प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार दो पालियों में कालेजों को संचालित कर उन्हें परेशान करने का प्रयास कर रही है। जब अब तक ऐसा नहीं हो सका है तो दो पॉलियों में कालेजों को संचालित करने का आदेश जारी करना पूर्व के शासनादेशों का उल्लंघन है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शिक्षक संघ प्रवक्ता प्रीति रानी के नेतृत्व में शिक्षिकाएं कन्या इंटर कालेज में एकत्र हुईं। नीना वर्मा के संचालन में हुई सभा में संयुक्त मंत्री नीरज ने कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) विद्यालयों को 16 अगस्त से दो पालियों में खोले जाने का का विरोध करता है। इस आदेश का पालन नहीं किया जाएगा। यह आदेश पूर्व के आदेशों का उल्लंघन है। पहले कालेज प्रात: 7.50 बजे से 12.30 बजे तक संचालित होते आए हैं। इस बार भी ऐसा ही होना चाहिए। पर सरकार ने सुबह आठ बजे से शाम 4:30 बजे तक दो पालियों में विद्यालय खोले जाने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मंत्री विनोद कुमार ने कहा कि माध्यमिक विद्यालयों में लगभग 40 प्रतिशत शिक्षकों के पद रिक्त पड़े है। शिक्षित युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। सरकार जानबूझकर इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम 1921 तथा विभागीय आदेशों में दिए गए निर्धारित समय को खंडित कर रही है। प्रदर्शन में अमृता चौहान, मीनाक्षी राजपूत, मिथिलेश कुमारी, रुचिका, उषा रानी, सुषमा शर्मा, किरण रानी, प्रतीक्षा, मंजू आदि रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें