फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौमी के मेले की जमीन पर कब्जे का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नौमी के मेले की जमीन पर कब्जे का विरोध
विज्ञापन

बिजनौर। शेरकोट में नौमी के मेले की जमीन पर किए जा रहे कब्जे का विरोध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से मिलते हुए इस मामले में उचित कार्रवाई करने और भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को हिंदूवादी नेताओं ने जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय से मुलाकात करते हुए उन्हें एक प्रार्थना पत्र सौंपा। जिसमें मांग की गई कि शेरकोट के मोहल्ला शेखान में पिछले 100 वर्षों से रामनवमी के उपलक्ष्य में जाहर दीवान का मेला एक सप्ताह तक लगता है। उक्त आराजी काश्त खाता संख्या 839 / 2 सीमाएं उत्तर में आबादी रिया इसी दक्षिण में सड़क सरकारी उम्रपुर रोड पूर्व में पुराना थाना मदरसा इस्लामिया वह पश्चिम में आराजी नगरपालिका है। इस भूमि पर नगर के कुछ लोग ताकत के बल पर कब्जा करना चाहते हैं। निर्माण के लिए रेत बजरी इत्यादि जमा कर रखी है। नौमी के मेले में शेरकोट व आसपास के क्षेत्र के लोग वर्ष में एक बार जाहर दीवान के झंडे पर प्रसाद चढ़ाने आते हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की। जिलाधिकारी ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान ठाकुर संजय सिंह गहलोत, धर्मवीर चौहान, अमित रस्तोगी मंडल अध्यक्ष राष्ट्रीय हिंदू रक्षा सेना, नितिन चौधरी मंडल महामंत्री, फूल सिंह सैनी, आंचल चौहान, अभिषेक कोहली, पद्म सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें