फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए पर विपक्ष फैला रहा भ्रम : कटारिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएए पर विपक्ष फैला रहा भ्रम : कटारिया
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने विपक्ष पर नागरिकता कानून पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने नागरिकता कानून नागरिकता देने के लिए बनाया है न कि नागरिकता छीनने के लिए।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चांदपुर में समाजसेवी कृष्ण अवतार बैंकर्स के परिवार की ओर से स्थापित कराई गई मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण बुधवार को परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने किया। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किया। परिवहन मंत्री ने कहा कि कुछ लोग सीएए पर भ्रम पैदा कर रहे हैं, अराजकता फैला कर दंगे करा रहे हैं। कहा कि जिस युवा को आईएएस, पीसीएस, इंजीनियर आदि बनना है वह उनके बहकावे में आकर दंगों में शामिल हो जाते हैं। अनुशासन पर परिवहन मंत्री ने कहा कि अनुशासन से ही शासन है। अनुशासन का विशेष ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम के बाद परिवहन मंत्री ने समाजसेवी कृष्णकुमार बैंकर्स के ढाली बाजार स्थित नवनिर्मित प्रतिष्ठान का भी उद्घाटन किया। सीपी सिंह की अध्यक्षता, विनेश त्यागी व प्रधानाचार्य कौशल आर्य के संयुक्त संचालन में चले कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक डॉ. नरेंद्र कुमार तोमर, राजकुमार अग्रवाल, रामदर्शन अग्रवाल, विष्णुगोपाल अग्रवाल, अमित गोयल, विवेक कर्णवाल, सत्यप्रकाश गर्ग, अरुण अग्रवाल, पंकज वैश्य, अनुराग अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें