बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी जारी रही। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विरोधी खिलाड़ियों को हराया।
दूसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कमांडेंट होमगार्ड महेंद्र यादव, भाजपा नेता एश्वर्य चौधरी, खान जफर सुल्तान, जिला कबड्डी संघ संरक्षक कुशल पाल सिंह, नेडा परियोजना अधिकारी राकेश पांडे और भाजपा नेता सुभाष वाल्मीकि ने संयुक्त रूप से किया।
इसमें लखनऊ ने बांदा को 26-7 अंक, आगरा ने कानपुर को 19-6 अंक, सहारनपुर ने मिर्जापुर को 42-17 अंक, मेरठ ने इलाहाबाद को 35-12 अंक, मिर्जापुर ने बस्ती को 26-21 अंक, मुरादाबाद ने फैजाबाद को 21-2 अंक, सहारनपुर ने बरेली को 19-0 अंक से हराया।
जबकि गोरखपुर ने चित्रकूट को 24-3 अंक, आजमगढ़ ने मिर्जापुर को 29-15 अंक, इलाहाबाद ने अलीगढ़ को 38-18 अंक, गोरखपुर ने लखनऊ को 43-21 अंक, आजमगढ़ ने बस्ती को 43-35 अंक, वाराणसी ने आगरा को 33-20 अंक, अमेठी छात्रावास ने अलीगढ़ को 29-17 अंक , आजमगढ़ ने बरेली को 25-9 अंक, मुरादाबाद ने गोरखपुर को 28-11 अंक से हराया।
वहीं, इलाहाबाद ने अमेठी छात्रावास को 36 -19 अंक से हराया। इस दौरान सुरेश सिंह, सत्येंद्र कुमार, संजीव कुमार, विनोद यादव, अजय शर्मा, अजय शर्मा, प्रेम सिंह, कोपेंद्र कुमार मैच रेफरी रहे।
संचालन राजेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, सोनवीर मलिक, राजेश यादव, खड़ग सिंह, गोपाल त्यागी, पूरन सिंह, दर्पण यादव आदि मौजूद रहे।