फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के लिए खुला टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के लिए खुला टेंडर
विज्ञापन

बिजनौर। गांव स्वाहेड़ी के पास मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए एक कंपनी को लखनऊ में टेक्निकल टेंडर खुल गया। शुक्रवार को कागजों की दिन भर जांच होती रही। टेंडर खुलने के बाद मेडिकल कॉलेज के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वित्तीय टेंडर खुलना बाकी है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
सपा सरकार में गांव स्वहेड़ी के पास नजीबाबाद तहसील के मौजा मधुसूदन पुर देवीदास में मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए जमीन चिह्नित की गई। लेकिन मेडिकल कॉलेज नहीं बना। भाजपा की सरकार बनने के बाद मेडिकल कॉलेज बनाने की कवायद शुरू हो गई। सरकार ने चिह्नित जमीन में मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए हरी झंडी दे दी। दिल्ली की कंपनी को प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने का ठेका दिया गया। मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए 333 करोड़ रुपये मंजूर हुए। इसके लिए बृहस्पतिवार को लखनऊ में एक कंपनी को टेक्निकल टेंडर खुल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों की गठित कमेटी दिन भर टेंडर के कागजों की जांच पड़ताल करती रही। मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए अब वित्तीय टेंडर खुलेगा। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। टेक्निकल टेंडर खुलने के बाद ही मेडिकल कॉलेज बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। फरवरी माह में मेडिकल कॉलेज का निर्माण होने की उम्मीद जताई जा रही है। 20 एकड़ जमीन में मेडिकल कॉलेज बनेगा। पीडब्लूडी के एक्सईएन सुनील सागर के मुताबिक अभी टेक्निकल टेंडर खुला है। जल्द ही मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें