माटीकला और कौशल विकास से खुले रोजगार के अवसर: गोपाल अंजान
नजीबाबाद। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान ने कहा कि माटीकला शिल्पकारी और कौशल विकास के माध्यम से सरकार ने रोजगार के अवसर खोले हैं। उन्होंने मंडलीय ग्रामोद्योग केंद्र पर शिल्पकारी और कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया।
माटीकला बोर्ड के 15 दिवसीय शिल्पकारी और कौशल विकास मिशन के तीन दिवसीय आरपीएल (सिलाई) उद्योग प्रशिक्षण शिविर का मुख्य अतिथि खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान ने उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिल्पकारी और सिलाई सहित विभिन्न लघु उद्योगों के खादी ग्रामोद्योग द्वारा प्रशिक्षण देकर युवाओं को स्वावलंबी बनाने का सरकार मिशन चला रही है। प्राचार्य सोम प्रकाश के निर्देशन में शुरू हुए प्रशिक्षण शिविर में चयनित प्रशिक्षणार्थियों को माटीकला शिल्पकारी और सिलाई के प्रशिक्षण दिए जाएंगे।
मीनू अग्रवाल के संचालन में आयोजित प्रशिक्षण शिविर उद्घाटन अवसर पर ऋषिपाल प्रजापति ने माटीकला के संबंध में प्रशिक्षणार्थियों को जानकारी दी। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर कमल प्रजापति, दीपेंद्र कुमार, पूनम रानी, रूपेंद्र, नितिन, गुंजन सिंह, विशाल कुमार, उमेश कुमार, रणवीर सिंह उपस्थित रहे।