दिल्ली मेट्रो के एमडी मंगू सिंह।
- फोटो : NAZIBABAD
दिल्ली मेट्रो एमडी का कार्यकाल तीन माह बढ़ा
नजीबाबाद(बिजनौर)। दिल्ली मेट्रो के एमडी नजीबाबाद निवासी मंगू सिंह का कार्यकाल मार्च तक बढ़ाया गया है।
दिल्ली मेट्रो को अप्रैल में नया एमडी मिलेगा। नजीबाबाद के गांव अलावलपुर नैनू निवासी 65 वर्षीय मंगू सिंह की वर्ष 2016 में सेवानिवृत्ति होनी थी। सरकार ने उनका कार्यकाल चार वर्ष के लिए बढ़ा दिया था। मंगू सिंह का बढ़ाया गया कार्यकाल इसी माह दिसंबर में पूरा हो रहा है। 65 वर्ष आयु पूरी कर चुके मंगू सिंह का कार्यकाल सरकार ने 31 मार्च 2021 तक बढ़ा दिया है। दिल्ली मेट्रो को जल्द ही नया एमडी मिलेगा। मेट्रो कॉर्पोरेशन के कई अधिकारी और रेलवे अधिकारी दिल्ली मेट्रो एमडी की पद की होड़ में हैं।