फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नए भवन में शिफ्ट हुई छह विभागों की ओपीडी

Fri, 21 Nov 2025 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में मेडिकल अस्पताल के नए भवन में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पर्चा बनवाते मरीज। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध जिला संयुक्त अस्पताल में 200 बेड का भवन तैयार हो गया है। इस नए भवन में शुक्रवार को छह विभागों की ओपीडी शुरू की गई। अब मरीजों को यही परामर्श मिलेगा।
विज्ञापन

मेडिकल अस्पताल के नए भवन में भूतल पर पंजीकरण काउंटर और औषधि वितरण काउंटर बनाया गया है। वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, पुरुष, विशिष्ट लोगों के लिए अलग-अलग काउंटर तैयार किए गए हैं। ऐसे में मरीजों को ओपीडी पर्चा बनवाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। वहीं, भवन के प्रथम तल पर छह विभागों सर्जरी, मेडिसिन, बाल रोग विभाग, चर्म रोग विभाग, हड्डी विभाग, पेन क्लीनिक की शुरू हो गई है। मरीजों और तीमारदारों के बैठने के लिए प्रतीक्षालय बना हुआ है। यहां कुर्सी लगी हैं।
पहले दिन ओपीडी शिफ्ट होने से मरीजों को थोड़ी परेशानी हुई लेकिन अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने मरीजों को ओपीडी के बारे में बताया। प्राचार्या डॉ. उर्मिला कार्या ने बताया कि अगले सप्ताह कुछ और विभागों की ओपीडी नए भवन में शिफ्ट की जाएगी। इससे मरीजों को भीड़भाड़ से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें