फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सनातन मजबूत होगा तभी देश बचेगा

विज्ञापन
धामपुर की माधव बस्ती में आयोजित सम्मेलन में शामिल महिलाएं स्रोत कार्यकर्ता
विज्ञापन
धामपुर। माधव बस्ती नगर में हिंदू सम्मेलन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य वक्ता मुकेश कुमार विभाग कार्यवाह ने कहा कि सनातन मजबूत होगा तो तभी देश बचेगा। इसके लिए हम सभी हिंदुओं को एक होकर देश की अखंडता और एकता को मजूबत बनाने के लिए सनातन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। जाह्नवी पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में संपन्न कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय स्वयंसंघ की सौ वर्ष की यात्रा के विषय में प्रकाश डाला। विभाग प्रचारक क्रांति कुमार ने पंच परिवर्तन के बारे में जानकारी दी। गोपाल दास महाराज श्री श्री 108 मंडलेश्वर श्री पंचायती देव ऋषि अखाड़ा निवासी सिहाली ने हिंदुत्व के बारे में जानकारी दी। कहा कि हमारे पूर्वजों ने सनातन धर्म को बड़े बलिदान, संघर्ष के बाद बचाए रखा है । इसलिए हम सभी को सनातन धर्म की रक्षा करनी चाहिए। जब सनातन धर्म बचेगा -तभी भारत देश बचेगा। सभी से आरएसएस का सहयोग करने का आह्वान किया। पंडित कैलाश दास जी महाराज ने आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में रविंद्र कुमार ,लोकेंद्र कुमार, मनोज कुमार, अनुज कुमार, विनोद कुमार, आनंद सिंह, राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, नीरज बिंदल, अंकित कुमार, प्रीतम सिंह, पंडित रविकांत शर्मा आदि शामिल रहे। अध्यक्षता ओमप्रकाश ने की। संचालन अनिल कुमार राजपूत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें