फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में केवल एक कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में केवल एक कोरोना संक्रमित मिला
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में एक और नया कोरोना संक्रमित रोगी मिला। इसके साथ में 2280 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। जनपद में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4340 हो गई है। इनमें से अब तक 4192 मरीजों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना को हराया है। अब तक करीब 62 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले रह गए 86 हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार रविवार को केवल एक मरीज की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। यह मरीज हल्दौर के मोहल्ला सत्य नगर कालोनी का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से कुल दो लाख 85 हजार 912 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से कुल दो लाख 85 हजार 559 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से लगभग 4340 लोग कोरोना पॉजिटिव और करीब दो लाख 81 हजार 219 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में लगभग 353 जांच रिपोर्ट लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें