फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रोडवेज बसों में फिर शुरू हुई ऑनलाइन टिकटिंग की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
-कांवड़ यात्रा की वजह से बंद कर दी गई थी यह सेवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। लंबे रूट पर जाने वाली बसों में फिर से ऑनलाइन टिकटिंग की सुविधा शुरू होने वाली है। इस सप्ताह में रोडवेज बसों का चयन कर ऑनलाइन टिकटिंग सेवा बहाल कर दी जाएगी। जिससे यात्री आसानी से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे।

कांवड़ यात्रा की वजह से परिवहन विभाग ने रोडवेज बसों में ऑनलाइन टिकटिंग सेवा कुछ समय के लिए बंद कर दी थी। क्योंकि उस समय रूट डायवर्ट था। जिसके चलते बसें अपने नियत रूट से संचालित नहीं हो रहीं थीं। यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुक करने के बाद परेशानी न हो। इसलिए यह सेवा बंद कर दी गई थी। मगर अब बसों का संचालन नियत मार्ग से किया जा रहा है। जिसके चलते लंबे रूट पर जाने वाली बसों में इस सप्ताह से ऑनलाइन टिकट बुक हो सकेंगे। इसके लिए निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

बिजनौर से सुबह पीलीभीत, लखनऊ और गोरखपुर के लिए संचालित होने वाली बसों में ऑनलाइन टिकट की सुविधा थी। इन मार्गों पर जाने वाली बसों में समय और यात्रियों की संख्या को देखते हुए ऑनलाइन टिकट की सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

- रोडवेज बसें अब फिर से अपने नियत मार्ग पर संचालित हो रही हैं। जिसके चलते अब लंबे रूट की बसों में ऑनलाइन टिकट बुक करने की सेवा शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। इस सप्ताह के अंदर ऑनलाइन टिकटिंग सुविधा शुरू हो जाएगा। - धीरज सिंह पंवार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें