संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में बुखार तेजी से फैल रहा है। डेंगू के मरीज भी मिल रहे हैं। मेडिकल अस्पताल में कार्यरत लैब टेक्नीशियन को भी डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसके चलते अब मेडिकल अस्पताल में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। जिससे डेंगू और मलेरिया के मच्छरों को पनपने से रोका जा सके। इससे पहले मेडिकल कॉलोनी में भी एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया है। अस्पताल की इमरजेंसी, वार्ड, लैब सहित पूरे परिसर में दवाई का छिड़काव कराया। क्योंकि अस्पताल में डेंगू के मरीज भी भर्ती हो रहे हैं। अस्पताल सीएमएस डॉ. मनोज सेन ने बताया कि अस्पताल में समय-समय पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाता है। इस समय बुखार और डेंगू का प्रकोप है। अस्पताल में डेंगू से बचाव की पूरी तैयारियां हैं।