फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत

Tue, 23 Aug 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के नूरपुर  क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन व्यक्ति घायल हो गए। मृतक के पिता ओर से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई ।
विज्ञापन


नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव खजूरी निवासी विपिन व रवि रविवार की शाम बाइक द्वारा धामपुर से लौट रहे थे। मोरना के समीप सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में विपिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मृतक विपिन के पिता तेजपाल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक

चालक के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी घटना सोमवार की दोपहर बिजनौर रोड पर ईदगाह के पास हुई। दोपहर करीब 11 बजे बाइक व कार की आमने सामने की भिड़ंत में बाइक पर सवार स्योहारा थाने के गांव खाईखेड़ा निवासी राहुल व अरुण गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी भिजवाया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें