नजीबाबाद के मिर्जापुर में दिल्ली आंदोलन के संबंध में बैठक करते किसान।
- फोटो : NAZIBABAD
हर गांव से एक ट्रैक्टर और 11 किसान जाएंगे दिल्ली
नजीबाबाद। भाकियू की बैठक में 26 जनवरी की परेड में शामिल होने के लिए हर गांव से कम से कम एक ट्रैक्टर और 11 किसानों को 22 जनवरी को दिल्ली भेजने का निर्णय लिया गया।
भाकियू की ओर से रविवार को गांव मिर्जापुर के स्कूल में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने किसानों से 26 जनवरी की परेड में शामिल होने के लिए गांव-गांव से ट्रैक्टर ले जाने की अपील की। जिला सचिव ठाकुर महेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक में किसानों के दिल्ली जाने की रणनीति बनाई गई। उन्होंने बताया कि हर गांव से एक ट्रैक्टर और 11 किसान 26 जनवरी की परेड में शामिल होने के लिए 22 जनवरी को नजीबाबाद से रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि किसानों को जागरुक करने लिए गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान भी चलाया जाएगा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष विनोद परमार, मंडल उपाध्यक्ष ठाकुर विजेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, नीरज चौधरी, भूपेंद्र सिंह, मो. हनीफ, फुरकान अहमद आदि मौजूद रहे।