फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एक सरप्लस शिक्षक को भरने होंगे ऑनलाइन 25 स्कूलों के विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के 244 शिक्षक शिक्षिकाओं का सरप्लस में आने पर दूसरे स्कूलों में समायोजन किया जाएगा। इस बार सरप्लस शिक्षक - शिक्षिकाओं को ऑनलाइन विकल्प भरना होगा। सरप्लस में शामिल एक शिक्षक-शिक्षिका को मुख्यालय से आई ऑनलाइन स्कूलों की सूची में से 25 स्कूलों का विकल्प भरना होगा।
जनपद में 2021 परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित है। लंबे समय के बाद सरप्लस समायोजन प्रक्रिया पूर्ण हो रही है। छात्रों की संख्या के आधार पर शिक्षकों को सरप्लस में शामिल किया गया। मुख्यालय से इन शिक्षकों की सूची जिला बेसिक कार्यालय को भेजी गई।
विज्ञापन

सरप्लस में शामिल शिक्षकों को प्रक्रिया पूर्ण होने का इंतजार था। जिले के प्राथमिक विद्यालयों के 244 सहायक अध्यापकों की सूची जारी कर दी गई। साथ ही मुख्यालय से सरप्लस शिक्षकों को स्कूल वितरण के लिए बेसिक शिक्षा विभाग मुख्यालय से ऑनलाइन 249 प्राथमिक स्कूलों की सूची बीएसए कार्यालय बिजनौर को भेजी गई।
विज्ञापन

इस बार शिक्षक शिक्षिकाओं को ऑनलाइन ही अपने स्कूलों के नाम का विकल्प भरने होंगे। एक शिक्षक 15 स्कूलों के विकल्प भरेंगे। प्राथमिकता के आधार पर उनके स्कूलों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें