नांगलसोती(बिजनौर)। गांव चंदौक में हर्ष फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया। गोली लगने से अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायल को प्राथमिक उपचार दिलाकर बिजनौर ले गए।
नांगलसोती थाना क्षेत्र के गांव चंदौक में धर्मेंद्र सिंह के पुत्र का लग्न रिश्ता नजीबाबाद के एक गांव से आया था। शनिवार की देर शाम लग्न रिश्ता चढ़ाते समय हर्ष फायरिंग की गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। इससे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने घायल को नजदीक में प्राईवेट चिकित्सक से प्राथमिक उपचार दिलाया। बाद में परिजन उसे उपचार के लिए बिजनौर ले गए। थानाध्यक्ष वली मोहम्मद ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की भी बात कही।