फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का एक हत्यारोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा का एक हत्यारोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी
विज्ञापन

बढ़ापुर। दो सालों से चल रहे प्रेम संबंध का अंत छात्रा की हत्या के साथ हो गया। पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। हत्यारोपी के छात्रा के साथ दो सालों से प्रेम संबंध थे, अब छात्रा शादी के लिए दबाव बनाने लगी, तो आरोपी ने अपने भाई और साथी के साथ मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
बढ़ापुर के मोहल्ला नौमी निवासी जयपाल सिंह ने 12 जून को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसमें कहा था कि उसकी बेटी ज्योति चार जून को आरएसएम कालेज धामपुर जाने के लिए घर से गयी थी, जो धामपुर भी नही पहुंची और वापस घर भी नही लौटी। युवती के गुम होने के करीब 20 दिन बाद शनिवार को युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रेहड़ थाने के ग्राम जाब्तानगर उर्फ अठवारियोवाला निवासी सलेंद्र उर्फ परवीन के विरुद्ध युवती की हत्या का केस दर्ज किया और दबिश देकर सलेंद्र उर्फ परवीन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सलेंद्र उर्फ परवीन ने पुलिस को युवती की शादी की जिद पर अपने छोटे भाई व एक दोस्त की मदद से युवती की हत्या कर शव को गांव के पास पीली नदी के नाले में दबाने की जानकारी दी। निशानदेही पर ज्योति का शव रेहड़ थाना क्षेत्र के ग्राम जाब्तानगर उर्फ अठवारियोवाला के पास पीली नदी नाले से बरामद हो गया। पूछताछ में सलेंद्र ने युवती की हत्या कर शव नाले में दबाने में अपने छोटे भाई परवेंद्र व कस्बा व थाना रेहड़ निवासी अपने दोस्त अफसार के साथ होने की बात कही।
विज्ञापन

पुलिस ने युवती को साथ ले जाने में प्रयुक्त बाइक को भी अपने कब्जे में लिया है। थानाध्यक्ष अनुज कुमार तोमर ने बताया कि युवती की हत्या कर नाले में दबाने के मुख्य आरोपी सलेंद्र उर्फ परवीन का चालान कर दिया गया है। पुलिस इस केस के अन्य दोनों आरोपियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें