चांदपुर में खुला महिला थाना, कामकाज शुरू
बिजनौर। चांदपुुर में महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सोमवार को महिला थाना खुल गया है। कोतवाली परिसर में यह थाना खुला है। थाने में कामकाज शुरू हो गया है। 31 मार्च को चांदपुर में नई महिला पुलिस चौकी परामर्श केंद्र को महिला थाने का दर्जा शासन ने प्रदान किया था। प्रिया रानी को महिला थाने का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा 11 अन्य पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। चांदपुर थाने के पुराने भवन में महिला थाना खोलने की कवायद शुरू हो गई है। अगले सप्ताह इसका लोकार्पण किया जाएगा। वहीं, एसपी ने नूरपुर थाने के अपराध निरीक्षक हरिनाथ यादव को क्राइम ब्रांच, धामपुर में तैनात दरोगा राजेंद्र शर्मा को एसपी पूर्वी का वाचक, जूली त्यागी को स्योहारा से नगीना भेजा है।