सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल
बिजनौर। लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टाटा मैजिक गाड़ी टकरा गई, जिससे टाटा मैजिक में सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार की देर शाम झालू रोड पर जलालपुर छोइया गांव में शिव मंदिर के पास एक ट्रैक्टर ट्राली लकड़ी से भरी हुई खड़ी थी। तभी बिजनौर की ओर से जा रही टाटा मैजिक गाड़ी ने पीछे से ट्राली में टक्कर मार दी। टाटा मैजिक में सवार रतनपाल (80 वर्ष) निवासी मिर्दगान झालू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं त्रिलोक, मुन्नू और सुभाष निवासी झालू घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं रतनपाल के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।