फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में एक की मौत, कई घायल

Wed, 24 May 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई रोडवेज बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धामपुर में कार की टक्कर लगने से मां की मौत हो गई और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।  हादसे की पुलिस को सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन

स्टेट बैँक कालोनी निवासी अभय कुमार गोयल की पत्नी देवप्रिया गोयल (35) सोमवार की रात पुत्री वर्षा के साथ घर आने को ई रिक्शा का इंतजार कर रही थी।  इसी वक्त स्योहारा की ओर से आई कार ने दोनों को टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गई। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर देवप्रिया की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने बताया कि   मां-बेटी दोनों एक स्कूल में आयोजित प्रोग्राम के संपन्न होने के बाद घर वापस आने के लिए रिक्शा के इंतजार कर रही थी। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है। उधर, बिजनौर में अतिक्रमण हटवाते समय डाकघर के पास एक बाइक सवार के सिर में होर्डिंग लगने से वह घायल हो गया। राहगीरों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

रोडवेज बस-मेटाडोर में भिड़ंत, आठ घायल
मंडावली/नजीबाबाद  में  हरिद्वार से नजीबाबाद जा रही लखनऊ के चारबाग डिपो की रोडवेज बस सोमवार रात करीब नौ बजे मंडावली थाना क्षेत्र के गांव मीरमपुरबेगा के सामने मेटाडोर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मेटाडोर क्षतिग्रस्त होने के साथ हाईवे किनारे मीरमपुर बेगा निवासी जसराम सिंह की दुकान में घुस गई। रोडवेज बस पेड़ से टकराकर गड्ढे में उतर गई। हादसे में रोडवेज बस चालक लखनऊ निवासी रामप्रवेश, मेेटाडोर चालक गांव कांठपुर निवासी लोकेंद्र घायल हो गए। रोडवेज बस में सवार यात्रियों में गोरखपुर निवासी घनश्याम मिश्रा, उनकी पत्नी सोनम मिश्रा, अनिल शुक्ला, शीतल, पल्लवी आदि को भी चोटें आईं। उधर, मंडावली में रहकर फेरी लगाने वाला राजस्थान निवासी एक साइकिल सवार व्यक्ति लाल को भी मेटाडोर की साइड लगने से चोटें आईं। पुलिस ने दोनों चालकों को जिला चिकित्सालय भेजा, जबकि अन्य को पीएचसी मंडावली ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच की बोलेरो पर कैंटर पलटा
बिजनौर में मुजफ्फरनगर क्राइम ब्रांच के प्रभारी प्रवेश कुमार, सिपाही दीपक, गुरनाम सिंह, जितेंद्र और अमित बोलेरो कार से मंगलवार को बिजनौर आ रहे थे। बैराज के पास बिजनौर की ओर से जा रहा कैंटर क्राइम ब्रांच की बोलेरो पर पलट गया। हादसे में बोलेरो सवार सभी पुलिस वाले घायल हो गए। लोगों के साथ राहगीरों ने दौड़कर क्राइम ब्रांच की टीम को बोलेरो से बाहर निकालकर बैराज मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल मेें दाखिल कराया।  कैंटर का चालक मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी जमीर भी घायल हो  गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें