बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत
झालू। बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सक ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
कस्बा झालू के मोहल्ला मिर्दगान निवासी धर्मवीर सिंह (25) सोमवार देर शाम अपनी बाइक से नहटौर जा रहा था। गांव नांगलजट के पास उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिडंत हो गई। हादसे में बाइक सवार धर्मवीर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार गांव सदुपुरा निवासी मोहम्मद अब्बास और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया। घायल दंपती को पुलिस जिला अस्पताल लेकर आई। हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सक ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।