फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत, एक की मौत कई घायल 

Sun, 24 Apr 2022 11:03 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

बिजनौर में आज सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रविवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लो घायल हुए हैं। हादसा स्योहारा थाना क्षेत्र में हुआ जहां एक बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली में आमने सामने की भिड़ंत होने के कारण हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफमुकदमा दर्ज कर लिया है। पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव मुकरपुरी के रहने वाले दो युवक फैजी खान (22) और मुकीम मलिक (20) शनिवार की देर रात बाइक से गांव कुरी बांगर से वापस अपने गांव आ रहे थे। नूरपुर स्योहारा मार्ग पर स्योहारा के एक मंडप के पास बाइक और ट्रैक्टर ट्राली से आमने सामने की टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार फैजल खान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक मुकीम तथा ट्रैक्टर चालक ओम कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन

 

 

मृतक के परिजनों की तहरीर पर स्योहारा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक फैजी के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें