फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ रुपये की लागत से होगा विकास

Tue, 19 Jun 2018 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद में हुई बीडीसी की बैठक में बोलते बीडीओ अशोक मौर्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद  में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में अब तक विकास कार्यों से वंचित गांवों में विकास कार्य प्राथमिकता से कराने पर सहमति बनी। विकास प्रस्तावों पर चर्चा के साथ एक करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराने की कार्ययोजना तैयार की गई। 
विज्ञापन

सोमवार को ड्वाकरा हॉल परिसर में ब्लाक प्रमुख अवधेश कुमार की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। अहमदपुर सादात के ग्राम प्रधान मोहम्मद रफी ने कहा कि हर एक गांव को क्षेत्र पंचायत से विकास की उम्मीदें होती हैं। लेकिन अभी भी कई गांव ऐसे हैं, जो विकास से वंचित हैं। उन्होंने ऐसे गांवों को चिह्नित कर सीसी रोड, नाला, खड़ंजा, हैंडपंप आदि कार्य कराने की बात कही। ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष रोहिताश सिंह की उपस्थिति में ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने विभिन्न समस्याएं उठाईं। 
ग्राम प्रधानों ने क्षेत्रीय लेखपालों के पैमाइश में रुचि न लेने से मिट्टी कार्यों में अवरोध होने पर चिंता जताई। उन्होंने विद्युत निगम द्वारा खराब होने वाले विद्युत ट्रांसफार्मर जल्द न बदले जाने, जल निगम द्वारा हैंडपंपों की मरम्मत न कराने, स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांवों में कीटनाशक छिड़काव न कराने, आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार न बंटने की समस्या रखी। बैठक में सर्वसम्मति से एक करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराने पर सहमति बनी। 
विज्ञापन

बैठक का संचालन कर रहे बीडीओ अशोक मौर्य ने मनरेगा योजना के अंतर्गत गांवों में मिट्टी कार्यों को कराने पर बल दिया। ब्लाक प्रमुख अवधेश कुमार ने प्रशासनिक अधिकारियों से क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण की मांग करते हुए विकास कार्यों में अपेक्षित सहयोग की अपील की। एडीओ कृषि विक्रम सिंह ने किसानों को खेतों में फसल अवशेष न जलाने के प्रति जागरुक करने की सलाह दी। पशु चिकित्साधिकारी ने पशुओं के समयबद्घ टीकाकरण की आवश्यकता बताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें