चांदपुर/जलीलपुर। चांदपुर नूरपुर मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मूलरूप से गांव जमालुद्दीनपुर निवासी मोनू (25) की मौत हो गई। गांव नाईपुरा निवासी यशपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी स्याऊ से बिजनौर के लिए रेफर कर दिया है। युवक की मौत से परिजनों में मातम छा गया।
गांव नाईपुरा निवासी यशपाल मावा आदि का काम करता है। बताया जा रहा है कि गांव जमालुद्दीनपुर निवासी मोनू गांव मलकपुर मड्डयो में अपने मामा के पास रहकर खेती मजदूरी करता था। सोमवार की शाम मोनू व यशपाल बाइक से नूरपुर की ओर से आ रहे थे। चांदपुर नूरपुर मार्ग पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें मोनू की मौत हो गई। घायल यशपाल को सीएचसी स्याऊ से चिकित्सकों ने बिजनौर के लिए रेफर कर दिया। चालक ट्रक छोडकर भाग गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।
मां बाप की मौत के बाद मामा के पास रह रहा था मोनू
बताया गया कि मृतक मोनू मूलरूप से गांव जमालुदीनपुर का निवासी था़। कुछ समय पहले मोनू के माता पिता की मृत्यु हो गई थी। मौनू ने गांव जमालुदीनपुर की कृषि भूमि बेचकर मलकपुर मंडैयो की तरफ कृषि भूमि खरीद ली थी। गांव मलकपुर मंडैयो निवासी मामा ध्यान सिंह के यहां रहकर खेती व मजदूरी करता था। मृतक अविवाहित था। परिवार में अकेला था। कोई भाई बहन नहीं है।