बिजनौर में राष्ट्रीय कार्यक्रम पल्स पोलियो अभियान डोर टू डोर के अंतर्गत करीब डेढ़ लाख बच्चों ने दवा पी है। स्वास्थ्य विभाग ने डोर टू डोर जाकर दवाई पिलाने के लिए 1238 टीमों का निर्माण किया था।
जिले में शून्य से पांच साल के करीब साढ़े पांच लाख नौनिहाल है। जिले में 29 जनवरी को पोलियो दिवस मनाया गया था। पोलियो दिवस पर करीब पौने चार लाख नौनिहालों ने बूथों पर जाकर दवाई पी थी। विभाग ने 30 जनवरी से चार फरवरी तक पोलियो की दवाई पीने से छूटे बच्चों के लिए डोर टू डोर अभियान चलाया। करीब डेढ़ लाख बच्चों ने दवाई पी। विभाग ने अभियान के लिए 2660 आशा व 2235 आंगनबाड़ियों व अन्य कर्मचारियों की 1238 टीम बनाकर डोर-टू-डोर अभियान के लिए कार्य पर लगाया है। एसीएमओ डॉ.एसके निगम ने बताया कि डोर टू डोर अभियान के अंतर्गत करीब डेढ़ लाख नौनिहालों ने पोलियो की दवा पी है।