धामपुर में पुलिस और स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने चेकिंग के दौरान एक कार में जा रहा डेढ़ करोड़ रुपया पकड़ लिया। पुलिस ने कार को हाईवे किनारे लगा लिया। कार में सवार लोगों ने बताया कि यह रकम सर्व यूपी ग्रामीण बैंकों की है। वे इन्हें संबंधित बैंकों में बांटने ले जा रहे हैं।
कार में सवार लोग मांगने पर संबंधित रकम का सबूत नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस को उनके झूठ बोलने का शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने संबंधित बैँकों के प्रबंधकों को मौके पर बुला लिया। कई बैँकों के प्रबंधकों ने मौके पर पहुंचकर संबंधित रकम के बारे में पुलिस को सबूत दिखाए। तब जाकर पुलिस और स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने कार को छोड़ा। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप है। कोतवाल मुनीशचंद शर्मा का कहना है कि मानक से ज्यादा रकम पाने पर उसे जब्त कर लिया जाएगा।