संगराद पर्व पर गुरुवाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया
धामपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय संगरांद पर्व प्रारंभ हो गया। इस दौरान गुरु महाराज के वजीर ज्ञानी रघुवीर सिंह ने गुरवाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
गुरुद्वारा के दीवान हाल में आयोजित संगरांद पर्व का शुभारंभ गुरु घर के सेवक सरदार कुलदीप सिंह मोगा, सरदार सुरेंद्र सिंह मोगा के परिवार की ओर से प्रारंभ कराए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के तीन दिवसीय अखंड पाठ से किया गया। ज्ञानी रघुवीर सिंह ने अपने जत्थे के सहयोगी सरदार हरपाल सिंह चावला, गुरमीत सिंह गांधी, गगनदीप सिंह चावला, हरजीत सिंह गांधी, सुरेंद्र सिंह हुड्डा, दिलप्रीत सिंह सिडाना, नवजोत सिंह सिडाना आदि के माध्यम से गुरुवाणी व कीर्तन किया। ज्ञानी रघुवीर सिंह ने बताया कि संगरांद पर्व के दिन से ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर द्वारा जारी नानक शाही कैलेंडर के मुताबिक नए महीने का शुभारंभ भी होता है।
गुरुद्वारा की प्रबंध समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष सरदार रविंद्र सिंह सिडाना, एसपी सलूजा, सतपाल सिंह चावला, गुलशन लाल छाबड़ा, गुरप्रीत सिंह चावला, बलजीत सिंह गांधी, वेद प्रकाश जुनेजा, पूर्व सचिव सरदार गुरचरण सिंह चावला, जोगिंदर पाल सिंह मेंदीरत्ता, जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जिलाध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा, जिला मीडिया प्रभारी सरदार महेंद्र सिंह सलूजा आराधक, मनजीत सिंह सलूजा साधक, हर्षदीप सिंह सलूजा, मनप्रीत सिंह बॉबी, कुलदीप सिंह गांधी, सर्वजीत सिंह सलूजा, जगवंत सिंह चावला, जोगिंदर सिंह सिडाना, देवेंद्र सिंह मोगा, पूर्व प्रधान कुलदीप सिंह मोगा, सुरेंद्र सिंह मोगा, हरजीत सिंह मोगा, राजकुमार दुआ, मोतीलाल शर्मा, प्रदीप कुमार चोपड़ा, मनप्रीत सिंह सलूजा, प्रिंस का योगदान रहा।