फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध ने परिवार सहित दी पलायन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्ध ने परिवार सहित दी पलायन की चेतावनी
विज्ञापन

किरतपुर/बिजनौर। भू-माफिया से परेशान होकर एक वृद्ध व्यक्ति ने घर की दीवार पर परिवार सहित पलायन करने की चेतावनी लिख दी। वृद्ध ने कहा है कि वह अपने मकान को बेचकर बीवी बच्चों को कहीं अन्य स्थान पर ले जाएगा। वृद्ध ने अपने मकान के मुख्य दरवाजे पर मकान को बेचने का पर्चा लगा दिया है।
विज्ञापन

किरतपुर के मोहल्ला जाटान निवासी वृद्ध रवि दत्त शर्मा ने अपने घर की दीवार मकान बेचने का की चेतावनी लिख दी। उनका कहना है कि उनके परिवार ने भू-माफिया की रोज-रोज की हरकत से तंग आकर पलायन का फैसला किया है। पंडित रवि दत्त शर्मा के पुत्र दीपक शर्मा का आरोप है कि उसके मकान के पास में कुछ दबंग लोग मार्केट का निर्माण कर रहे हैं। जहां पर प्रतिदिन शाम ढलते ही काफी संख्या में भूमाफिया अपने साथियों के साथ एकत्रित हो जाते हैं, जिससे अड़ोस पड़ोस में रहने वाली महिलाओं व परिवारों को काफी परेशानी और शर्मिंदगी होती है। अपनी व अपने परिवार की इज्जत आबरू की सुरक्षा को देखते हुए भू-माफिया से तंग आकर पलायन का फैसला लिया है। इधर थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें