फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से लौटे वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई से लौटे वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

हल्दौर। गांव पावटी में मुंबई से लौटे एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक दिन पूर्व उसके और साथ आए 12 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। उसकी मौत होने से गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

गांव पावटी में करीब तीन दिन पूर्व एक दर्जन लोग गांव पावटी पहुंचे। मुंबई से लौटे लोगों के साथ वृद्ध शामिल था। सूचना पाकर हल्दौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर मदनपाल सिंह गांव पहुंचे और मुंबई से लौटे करीब एक दर्जन लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर मदनपाल सिंह ने बताया कि वृद्ध ( 70 ) अमीर अहमद लकवा से भी पीड़ित था। उसके परिजनों को उसकी सीटी स्कैन समेत अन्य जांच के लिए निर्देश दिए गए थे। बृहस्पतिवार को परिजन वृद्ध को उपचार के लिए बिजनौर ले जा रहे थे। ग्रामवासियों के अनुसार उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। डॉक्टर मदनपाल सिंह ने बताया कि वृद्ध लकवा से पीड़ित था। उसका सैंपल जांच के लिए भी भेजा था। जांच रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें