फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बेवजह घर से बाहर न निकलें’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘बेवजह घर से बाहर न निकलें’
विज्ञापन

मंडावर। कोरोना मरीज मिलने से हॉट स्पॉट बने मोहल्ला ब्रह्मनान का एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश मिश्र व एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र ने निरीक्षण किया।
दोनों अफसरों ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि मोहल्ले में लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन कराएं। पुलिसकर्मी किसी के भी सीधे संपर्क में न आएं। मोहल्ले में किसी को बेवजह घर के बाहर न आने दें। लेकिन अगर किसी को कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी है तो इसके बारे में प्रशासन को अवगत कराएं। थाना प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही को निर्देश दिए कि मोहल्ले को आने वाले जो भी रास्ते सील किए गए हैैं उन पर 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात रहें। अगर किसी को कोई परेशानी है तो उसकी परेशानी भी दूर करने की कोशिश की जाए। पुलिसकर्मी हर समय मुस्तैद रहें। अगर कस्बे में कोई और परिवार या व्यक्ति बाहर से आया है तो इसके बारे में जनता से बात करके प्रशासन को तुरंत सूचना दें।
विज्ञापन

प्रशासन का सहयोग करने की अपील
नगीना। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय व पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी ने बृहस्पतिवार की रात्रि नगीना तहसील के हॉट स्पॉट गांव खुशहालपुर मठेरी का निरीक्षण किया। अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने गांव के लोगों से कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए घरों से बाहर न निकलने तथा प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने गांव में लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन की व्यवस्था का भी जायजा लिया। मंगलवार को जिले की आई कोरोना रिपोर्ट में इसी गांव के महाराष्ट्र के पुणे से लौटे दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद प्रशासन ने बुधवार को गांव सील कर दिया था। इस मौके पर एसडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, सीओ अर्चना सिंह, तहसीलदार हामिद हुसैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें