फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण को लेकर अधिकारियों ने किया कैचमेंट का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ नियंत्रण को लेकर अधिकारियों ने किया कैचमेंट का निरीक्षण
विज्ञापन

कालागढ़। बाढ़ नियंत्रण को लेकर रामगंगा बांध परियोजना के अधिकारियों ने जलाशय के कैचमेंट क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मारचूला को प्रथम बार ऑटोमेशन के जरिए जोड़ दिया गया है।
बरसात में रामगंगा बांध के जलाशय में पर्वतों से आने वाले पानी को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कैचमेंट क्षेत्र का निरीक्षण किया। बरसात में रामगंगा बांध में चमोली से रामगंगा नदी में पानी का आना शुरू हो जाता है। पानी के प्रवाह की जानकारी के लिए चौखुटिया नौला एवं मारचूला में स्टेशन बनाए गए हैं। बांध के जलाशय में रानीखेत एवं लैंसडाउन से वर्षा का पानी आता है। इन दोनों ही स्टेशनों पर रामगंगा नदी का स्तर लिया जाता है। मारचूला से आए बारिश के पानी से बांध के जलाशय में पानी का एकत्रीकरण मानसून के साथ शुरू हो जाता है। रामगंगा बांध के जलाशय में वर्तमान में जलस्तर 345 मीटर से अधिक है। बांध के जलाशय की धारण क्षमता 365 मीटर तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगंगा बांध के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि रामगंगा बांध के जलाशय में पानी एकत्रीकरण से पूर्व कैचमेंट क्षेत्र का निरीक्षण किया गया है। सभी केंद्रों को सारी व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया है। केंद्रीय जल आयोग ने मारचूला में ऑटोमेशन का कार्य किया है। स्वचालित तरीके से नदी का जलस्तर एवं नदी में जल के प्रवाह पर वहां पर निगरानी रखी जाएगी। बिजली बनाने के लिए पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें