फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी पर पहुंचे अफसर, जांच बढ़ाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी पहुंचे अधिकारी, जांच बढ़ाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

अफजलगढ़। शासन की ओर से जनपद मे नामित नोडल अधिकारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंच कर स्वास्थ्य व पालिका अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने तथा गांव गांव आरआरटी टीम भेजकर कोरोना जांच में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित बैठक में वरिष्ठ नोडल अधिकारी संजय कुमार तथा योगेश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को आरआरटी टीम को और बढ़ाने तथा गांव-गांव घूमकर संदिग्ध मरीजों की पहचान कर कोरोना जांच कराने में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा गंभीर मरीजों को उपचार के लिए धामपुर में बनाए गए कोरोना सेंटर में भेजने को कहा। अन्य मरीजों को होम आइसोलेट कर उन्हें दिशा निर्देश पालन कराने को कहा। वहीं पालिका अफसरों को उन्होंने नगर में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था के अलावा निगरानी समिति द्वारा डोर टू डोर बीमार लोगों का सर्वे कराने तथा कोरोना लक्षण वाले मरीजों को आवश्यक सामान की किट वितरित कराने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सीडीओ केपी सिंह, एसडीएम धीरेंद्र सिंह, तहसीलदार आरसी चौहान, सीएमओ विजय कुमार गोयल, एसीएमओ एसके निगम, बीडीओ जौहरी, ईओ कौशल कुमार, सीओ सुनीता दहिया, सीएचसी प्रभारी रजनीश कुमार सहित स्वास्थ्य, ब्लाक व पालिका कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें