फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे अफसर
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव झाड़पुरा भागीजोत में बीते दिनों वर्षा से हुई तबाही के बाद ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं का समाधान कराने के लिए आंदोलन की चेतावनी दी थी। आंदोलन की चेतावनी के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।
बुधवार शाम एसडीएम विजयवर्धन तोमर व एसडीओ सिंचाई विभाग प्रतीक साहनी लेखपालों की टीम सहित गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने ट्यूब पर चारपाई डालकर अधिकारियों की टीम को पानी से पार कराकर रामगंगा नदी से हुए कटान के स्थान सहित फसलों में भरे पानी का निरीक्षण कराया। ग्रामीणों का कहना है वर्षा व कालागढ़ डैम से रामगंगा नदी में हुई पानी की निकासी से नदी ने धार बना कर कटान कर दिया था। गन्ने व धान की फसलों में पानी भर गया। इससे एक ओर जहां खेतों की भूमि का कटान हो गया, वहीं फसल भी पानी भरने से बर्बाद हो गई। इस नुकसान से किसान उबर नहीं पा रहे हैं। उनके सामने रोजी रोटी का भी संकट आ खड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम विजयवर्धन तोमर सहित आए अन्य अधिकारियों ने बाढ़ क्षेत्र का दौरा कर जायजा लेने के बाद ग्रामीणों को टीम भेजकर समस्या के आवश्यक समाधान कराने का भरोसा दिलाया है। इस मौके पर उपजिलाधिकारी धामपुर विजयवर्धन तोमर, एसडीओ प्रतीक साहनी तथा लेखपाल बेनीराम, बलराम सिंह, सौरभ आदी मौजूद रहे।

बिजनौर में डेबलगढ़ के सामने 25 अगस्त 2018 को नाव डूबने के बाद मौके पर जमा भीड़। (फाइल फोटो)- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में डेबलगढ़ के सामने 25 अगस्त 2018 को नाव डूबने के बाद लापता लोगों की तलाश करती टीम। (फाइल फोटो)?- फोटो : BIJNOR

बिजनौर : मंडावर के गांव डेबलगढ़ के सामने नाव डूबने की घटना की बाद मौके पहुंची पुलिस और जमा भीड़।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर : मंडावर के गांव डेबलगढ़ के सामने नाव डूबने की घटना की बाद मौके जमा भीड़।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें