बारिश के मद्देनजर अधिकारियों को अलर्ट किया
धामपुर। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने ऑनलाइन बैठक कर राजस्व विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बारिश के मद्देनजर अपने अपने क्षेत्रों में अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम ने कहा कि पहाड़ों पर बारिश हो रही है। नदियों में जल स्तर फिर से बढ़ने लगा है। इसलिए सभी अधिकारी अधीनस्थों के साथ अपने अपने क्षेत्र में रहें। बाढ़ चौकियों पर 24 घंटे कर्मियों की तैनाती रहनी चाहिए। औचक निरीक्षण में ड्यूटी पर न मिलने पर कार्रवाई होगी।