फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं संवकों को बताये गए राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वयंसेवकों को बताए राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य
विज्ञापन

बिजनौर। वर्धमान कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की तृतीय एवं चतुर्थ इकाई की ओर से ग्राम पेदा एवं गोकलपुर कासम में सोमवार को एक दिवसीय शिविर आयोजित किया। इसमें स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
शिविर के आयोजन से पूर्व वर्धमान कॉलेज से पेदा गांव तक जन जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें स्वयंसेवक नारे लगाते हुए गंतव्य स्थल तक पहुंचे। इस दौरान तृतीय एवं चतुर्थ इकाई के स्वयंसेवकों ने दस-दस छात्राओं का समूह बनाकर ग्राम मुर्तजापुर बुलाकी उर्फ पेदा एवं गोकुलपुर कासम में सामाजिक एवं आर्थिक सर्वेक्षण किया। इसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित परिवारों की जानकारी एकत्रित की। साथ ही ग्रामीणों की अन्य समस्याओं को चिह्नित किया। जिससे भविष्य में उनका समाधान यथोचित स्तर पर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि अर्थशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. चारुदत्त आर्य ने सामाजिक और आर्थिक विषमता की तमाम समस्याओं व समाधान से स्वयंसेवियों को अवगत कराया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विशाल शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य समझाते हुए स्वयंसेवियों को जागरूक किया। उनको नैतिक दायित्वों की पहचान कराते हुए राष्ट्र सेवा के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ओपी सिंह ने सामाजिक समस्याओं के निवारण के लिए शिक्षा के महत्व समझाया। शिविर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, डॉ. ओपी सिंह के निर्देश में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें