फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कोरोना पॉजिटिव मिलने पर नूरपुर का थाना सील

विज्ञापन
विज्ञापन
दो कोरोना पॉजिटिव मिलने पर नूरपुर का थाना सील
विज्ञापन

नूरपुर। थाने के एक दरोगा और एक सिपाही के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद थाने का गेट बंद कर उसे सील कर दिया गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी के अनुसार थाने के अन्य पुलिसकर्मियों के भी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
बृहस्पतिवार को थाने के एक दरोगा और एक सिपाही के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। उक्त दरोगा कई दिनों से बीमार था। इसके बाद उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। संक्रमित मिला सिपाही भी उसी हल्के में तैनात हैं, जिसमें दरोगा की तैनाती है। उक्त हल्के के एक गांव में एक माह पूर्व कोरोना के करीब 12 मामले मिले थे। दरोगा द्वारा कोरोना संक्रमितों को अस्पताल भिजवाने से लेकर गांव को सील करने की कार्रवाई की गई थी। आशंका जताई जा रही है कि वहीं दरोगा और सिपाही किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए होंगे। उधर, दो पुलिसकर्मियों के संक्रमित मिलने के बाद थाने का गेट बंदकर उसे सील कर दिया गया है। थाने में कोरोना के मामले मिलने की सूचना पर शुक्रवार को फरियादी भी नही पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अन्य पुलिसकर्मियों के भी नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। दोनों पुलिसकर्मियों को कोविड अस्पताल मुरादाबाद में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी अजय धर्मेश गंधर्व के अनुसार शुक्रवार को पुलिसकर्मियों सहित कुल 71 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल ने बताया कि थाने के कार्यालय को सैनिटाइज कर 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें