फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर-मंडावर मार्ग पर घटी बसों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर-मंडावर मार्ग पर घटी बसों की संख्या
विज्ञापन

बिजनौर। डिपो पर बसों की कमी से लोगों को सफर करने में परेशानी हो रही है। बसों की घटती संख्या और बढ़ती भीड़ के बीच तालमेल नहीं बन पा रहा है। डिपो से प्रत्येक रूट पर बसों की संख्या घटा दी गई है। जिसकी वजह से यात्रियों को दिक्कतें आ रही हैं। डिपो से बिजनौर-मंडावर मार्ग पर इस समय कुल छह बसें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

चुनाव में डिपो की बसें जाने से संतुलन बिगड़ गया है। जिससे यात्री परेशान हो रहे हैं। बस की इंतजार में घंटों इधर-उधर भटकते रहते हैं। डिपो अधिकारी भीड़ को कम करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बस कम होने से रूटों पर बसों के दो-दो फेरे भी बढ़ा दिए गए है। लेकिन भीड़ पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। लोग खड़े होकर बसों में सफर करने को मजबूर हैं। बिजनौर-मंडावर मार्ग पर इस समय छह बसें चलाई जा रही हैं। जबकि बसें चुनाव में जाने से पहले करीब 10 बसों का संचालन किया जाता था। एक तरफ तो रूट पर बस कम है और दूसरी ओर सहालग होने से भीड़ ज्यादा हो गई है। यात्री बस के इंतजार में डिपो पर ही उम्मीद लगाए बैठे रहते हैं। अधिकारियों का कहना है कि 10 मार्च से पहले हालात सामान्य नहीं होंगे। क्योंकि चुनाव में बस जाने से डिपो से सभी रूटों पर बसों की संख्या घट गई है। इससे यात्रियों का बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें