फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने रैली निकाल जगाई स्वच्छता की अलख

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों ने रैली निकाल जगाई स्वच्छता की अलख
विज्ञापन

बिजनौर। वर्धमान कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत एक दिवसीय शिविर स्वच्छता और जागरूकता दिवस बुधवार को मनाई गई। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना और नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में स्वच्छता एवं जागरूकता, जल संरक्षण एवं प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त भारत, प्रदूषण एवं नशामुक्ति को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य सीएम जैन, नेहरू युवा समन्वयक अधिकारी व छात्रा इकाई की संयोजिका शशि प्रभा, डा. अंजू बंसल, डा. विशाल शर्मा, डा. राजीव अग्रवाल व मुख्य अतिथि डा. एनएस त्यागी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी शशि प्रभा तथा नेहरू युवा समन्वयक अधिकारी नम्रता कौशल ने कार्यक्रम के उद्देश्यों के विषय में जानकारी दी।
विज्ञापन

सभी ने स्वच्छता और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने कविता और नाटक का मंचन किया। स्वयंसेविका छात्रा स्नेहा, सलोनी, स्वयंसेवक छात्र सत्यम चौधरी, उवेश, भीम सिंह, हरओम आदि ने कविता और नाटक के माध्यम से इन बुराईयों पर तंज कसा। डा. प्रीति खन्ना ने कचरे को अलग-अलग कचरे के डिब्बों में डालने के बारे में छात्रों को जानकारी दी। मुख्य अतिथि एनएस त्यागी ने कालीदास के नाटक कुमार संभव का प्रसंग सुनाते हुए स्वच्छता की आदत डालने पर जोर दिया। प्राचार्य ने राष्ट्रीय सेवा योजना और नेहरू युवा केंद्र को मां के दो बच्चे बताया तथा छात्रों को स्वच्छता एवं जागरूकता की शपथ दिलाई। अंत में छात्रों ने आदमपुर और तिमरपुर में स्वच्छता एवं जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता, जल संरक्षण एवं प्रबंधन का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें