फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस की छात्राएं कर रहीं मास्क वितरित

विज्ञापन
धामपुर में मास्क तैयार करती एसबीडी कालेज की एनएसएस की छात्रा रियाज। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
एनएसएस की छात्राएं कर रहीं मास्क वितरित
विज्ञापन

धामपुर । एसबीडी कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं ने पढ़ाई के साथ घर पर ही मास्क तैयार कर जरूरतमंदों को वितरित करने का काम शुरू कर दिया है। छात्राओं का कहना है कि जो जरूरतमंद मास्क खरीद कर महामारी से बचाव को अपने मुंह पर मास्क नहीं लगा सकता है। ऐसे लोगों को वह मास्क देने का काम करेंगी।
छात्रा सिमरन, जया, कोंपल व यशिका विश्नोई ने लोगों से सोशल डिस्टेंस बनाने और घरों में परिवार के साथ सुरक्षित करने का सुझाव दिया है। छात्रा अक्शा रियाज का कहना है कि घर में रह कर ही महामारी से बचा जा सकता है। स्वयंसेविका आरजू ने स्वरचित कविता कोरोना से अपना बचाव आओ मिलकर करो ना के द्वारा जन-जन को जागरूक किया। छात्रा दीपाली चौहान, कोंपल व निशा ने लोगों से मास्क अपने घरों पर तैयार कर प्रयोग करने का सुझाव दिया। छात्रा जया, निशा व अजरा ने कोरोना वायरस का हो खात्मा इस पर गीत, कविता, पोस्टर, स्लोगन के माध्यम से जन जागरूक कार्यक्रम चलाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालेज प्रबंधक विजय कुमार ने स्वयंसेविकाओं के कार्यों की प्रशंसा की। सभी को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डा. रेनू चौहान ने कहा किसी भी अफवाह में ना आएं। कोरोना का कोई लक्षण नजर आए तो तुरंत डाक्टर से संपर्क करें। कोरोना जैसे वायरस को दूर करने के लिए हमें लॉकडाउन के नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें