फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अब थप्पड़ मारने वाले दरोगा के खिलाफ नौकर ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धामपुर । गेस्ट हाउस के नौकर को थप्पड़ मारने वाले दरोगा राजेश सिंह को लाइन हाजिर किया जा चुका है। रविवार को गेस्ट हाउस में नौकरी कर रहे जिला अमरोहा के थाना नौगांव सादात के गांव फालकपुर निवासी शिवम पुत्र राजवीर सिंह ने दरोगा के खिलाफ पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
शिवम ने बताया कि वह 31 नवंबर की शाम 6:00 बजे गेस्ट हाउस में ड्यूटी पर था। इसी दौरान रानी बाग कॉलोनी स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी राजेश सिंह वहां आए। उन्होंने बिना कारण अभद्रता की और उसके कान पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। दरोगा के इस करतूत की वीडियो उसके पास सुरक्षित है।
विज्ञापन

उन्होंने दरोगा के खिलाफ मुकदमा कायम कर कार्रवाई की मांग की। यह भी बताया कि दरोगा 15 नवंबर को भी उसे पकड़ कर अपने साथ थाने ले गया था और उसे झूठे रेप के केस में जेल भेजने की धमकी दी थी।
गौरतलब है कि 30 नवंबर को थप्पड़ मारने की वीडियो वायरल हुई थी। इसे एसपी ने गंभीरता से लेकर आरोपी दरोगा राजेश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया था। इस मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन

वहीं, सीओ ने बताया कि गेस्ट हाउस में 24 अक्टूबर को एक युवती को ले जाकर अश्लील वीडियो बनाई गई थी। इसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में हिंदू कॉलोनी निवासी हर्ष चौहान को गिरफ्तार कर चालान किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें