फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रिसोर्स टीचर करेंगे कंपोजिट ग्रांट का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अब रिसोर्स टीचर करेंगे कंपोजिट ग्रांट का सत्यापन
विज्ञापन

बिजनौर। परिषदीय स्कूलों में कंपोजिट ग्रांट से होने वाले कार्यों का सत्यापन अब रिसोर्ट टीचर्स करेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पिछले दो वर्षों में आई अपोजिट ग्रांट का सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिन स्कूलों में कार्य पूरे नहीं हुए हैं उनको शीघ्र ही पूरा कराने को कहा गया है। स्कूलों की मरम्मत से लेकर चाहरदिवारी तक के कार्य कराने को कहा गया है। स्कूलों में हुए कार्यों के सूचना प्रेरणा ऐप के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी।
परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में अब कंपोजिट ग्रांट के द्वारा आधे-अधूरे कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए थे। स्कूलों की रंगाई पुताई, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, मरम्मत, ब्लैक बोर्ड व स्कूलों की चाहरदिवारी का निर्माण भी कराने को कहा गया है। वित्तीय वर्ष 2018 व19 तथा वित्तीय वर्ष 2019 व20 में स्कूलों में भेजी गई कंपोजिट ग्रांट का सत्यापन करने के लिए अब रिसोर्स टीचर की ड्यूटी लगाई गई है। बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक जिले के रिसोर्स टीचर को तीन से चार न्याय पंचायत दी गई है। यह शिक्षक स्कूलों में पहुंचकर दो वर्ष की कंपोजिट ग्रांट का सत्यापन करेंगे तथा सत्यापन की सूचना प्रेरणा ऐप के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी। स्कूलों के कक्षा कक्ष का सुंदरीकरण, रसोईघर, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई आदि को चुस्त दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे। जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भी स्कूलों में व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जिन स्कूलों में कार्य पूरे नहीं हुए हैं उन्हें भी कार्य कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 अगस्त तक कार्य करें पूरा
बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2019 व 20 में स्कूलों को भेजी गई कम अपोजिट ग्रांट का उपयोग करने के निर्देश दिए गए थे। निरीक्षण के दौरान संज्ञान में आ रहा है कि कई विद्यालय द्वारा अभी तक कंपोजिट ग्रांट से आधे अधूरे कार्य पूरे नहीं कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिन स्कूलों में अभी तक कार्य पूरे नहीं हुए हैं उन्हें कंपोजिट ग्रांट से कार्य कराने के लिए 10 अगस्त तक का समय दिया गया है। इसके उपरांत स्कूलों का कार्य नहीं करने वाले शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें