गुलदार के हमलों पर अब रहेगी गंभीरता
बिजनौर। गुलदार के हमलों को अब जिला प्रशासन गंभीरता से लेगा। गुलदार के किसी गांव में इंसानों पर हमला करने पर त्वरित कार्रवाई होगी। गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए जाएंगे। जहां गुलदार दिखने की घटनाएं ज्यादा होती हैं वहां वन विभाग किसानों को पंफ्लेट बांटकर जागरूक कर रहा है।
- जनाक्रोश में मारा गया गुलदार
बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय के अनुसार गुलदार ने पहले भी एक बच्चे को मारा था। वह प्रशांत को मारकर शव के पास ही बैठा था। इससे साफ है कि वह आदमखोर हो गया था। मौके पर जनाक्रोश था। दुर्भाग्य है कि गुलदार मारा गया। उसे बचाने की पूरी कोशिश की गई थी। लोगों ने गुलदार पर गोलियां चलाईं इससे वह मारा गया। अगर कोई व्यक्ति आकर कहता है कि उसकी गोली से गुलदार मरा तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। वहां तमाम लोग मौजूद थे। खुद वह भी वहां मौजूद थे।
- एक ग्रामीण भी घायल
बिजनौर। गांव भोगपुर में गुलदार को घेरते समय गुलदार ने पंजा मारकर एक गांव वाले कपिल को घायल कर दिया था। कपिल के कूल्हे पर चोट लगी। उसका उपचार कराया गया है।
किसानों के लिए गाइडलाइन
- खेतों में कम से कम 20 व्यक्तियों के समूह में हांका लगाएं।
- खेतों में कम से कम पांच व्यक्तियों के समूह में जाएं।
- बच्चों को स्कूल, खेल के मैदान, बाजार आदि में बड़ों की निगरानी में भेजें।
- मोबाइल/रेडियो के जरिए लगातार आवाज करें।
- खड़े होकर गन्ना काटने की व्यवस्था करें। गुलदार सामान्यत:बैठे हुए व्यक्ति पर हमला करता है।
- गुलदार के पूर्वाभास के लिए खेतों में कुत्तों को साथ ले जाएं।
- खेतों में काम करते समय हेलमेट व नेकपैड पहनें।
- रात में फसलों की देखभाल के लिए मचान पर ही रहें।
- रात में फसलों की सिंचाई के लिए खुद न जाएं।
- खेतों में गुलदार दिखने पर पास की वन चौकी पर संपर्क करें।
गुलदार दिखने पर इन्हें दें सूचना
वन अधिकारियों के नंबर
एके श्रीवास्तव रेंजर नजीबाबाद 9415018032
बीएस रावत रेंजर चांदपुर 7839434370
शरद गुप्ता रेंजर बिजनौर 9410471790
वीएस वोहरा रेंजर नगीना 9927321727
राकेश चौहान रेंजर अमानगढ़ 9808548211
आईएस सिद्दीकी एसडीओ बिजनौर 7379660555
हरी सिंह एसडीओ नजीबाबाद 8299569172
एम सेम्मारन डीएफओ बिजनौर 7839435112