फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोबाइल पर ही मिल जाएगा रेलवे टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। कोरोना संक्रमण को देखते हुए यात्रियों को अब टिकट के लिए स्टेशन पर लाइन में नहीं लगना होगा। बस अपने मोबाइल पर यूटीएस एप डाउनलोड करिए और जहां कहीं भी जाना है टिकट बुक हो जाएगा। इससे यात्रियों का समय भी बचेगा और स्टेशन पर टिकट के लिए इंतजार भी नहीं करना होगा। सिर्फ ट्रेन के समय आइए और बैठकर यात्रा शुरू कर दीजिए।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण ने रेलवे परिवहन की व्यवस्था भी बदल दी है। अब मोबाइल पर ही रेलवे टिकट बुक करने की सुविधा दी है। इसकी शर्त ये है कि जिस स्थान से आप अपने मोबाइल पर टिकट बुक कर रहे हैं, उस स्थल से आप पांच किमी की रेंज में स्थित किसी भी स्टेशन से गंतव्य स्टेशन तक का टिकट एप के माध्यम से बुक कर सकते हैं। यूटीएस एप रेल यात्रियों को बेहतर सुविधा है। इससे समय भी बचता है और स्टेशन पर टिकट के लिए इंतजार भी नहीं करना पड़ता। बस ट्रेन के टाइम से आइए और बैठकर यात्रा शुरू कर दीजिए।
प्लेटफॉर्म का भी टिकट एप पर
स्टेशन अधीक्षक चंद्रशेखर शर्मा ने बताया, यूटीएस मोबाइल एप के माध्यम से बिना रिजर्वेशन वाले यात्री भी ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। एप के शुरू होने से यात्रियों को टिकट लेने के लिए स्टेशन पर कतार में नहीं लगना पड़ेगा। एप के माध्यम से यात्री प्लेटफॉर्म टिकट भी खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें